जिले में कृषि केन्द्रों का निरीक्षण एवं अनियमितता पर निरंतर कार्यवाही जारी

Posted On:- 2026-04-11




बालोद (वीएनएस)। भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पी.ओ.एस. मशीन, भौतिक स्कंध एवं कृषकों को वितरित उर्वरक मात्रा का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिले के सिन्हा कृषि केन्द्र गुरेदा में विक्रय प्रतिबंध, साहू कृषि केन्द्र झलमला, देवानंद कृषि विकास केन्द्र झलमला, किसान खाद भण्डार, सिकोसा, सार्थक कृषि केन्द्र बालोद, शारदा कृषि केन्द्र पिनकापार में निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही सेवा सहकारी समिति बालोद, सेवा सहकारी समिति गुण्डरदेही एवं सेवा सहकारी समिति कचांदुर में भी स्टॉक का निरीक्षण किया गया एवं पी.ओ.एस. मशीन से नियमानुसार विक्रय हेतु समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि    कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण लगातार चलता रहेगा एवं उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार से अनियमितता पाये जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरूध्द उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। किसानो से अपील है कि अपने रकबा के अनुसार स्वयं के उपयोग हेतु ही खाद प्रतिष्ठानों से खाद क्रय करें तथा यूरिया एवं डीएपी के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक उर्वरक एस.एस.पी., एन.पी. के. एम.ओ.पी., नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य तरल घुलनशील उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...