मुंबई (वीएनएस)। इस फिल्म में 'नेचुरल स्टार' नानी लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। फिल्म अपने चार्टबस्टर गाने 'आया शेर' की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, जो कि अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज़ किया गया नानी का एक धमाकेदार इंट्रोडक्टरी सॉन्ग है।
'द पैराडाइज' के मेकर्स ने एक बहुत ही शानदार नया कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें दर्शकों की मुलाकात सुब्बालक्ष्मी से करवाई गई है, जिन्हें प्यार से 'सुब्बू' कहा जाता है। इस किरदार को एक्टर कायादु लोहार निभा रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किए गए इस पोस्टर ने नानी स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में उनके किरदार को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी जिज्ञासा पैदा कर दी है।
सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए टीम ने कैप्शन में लिखा, “वो सितारा जो कभी चमक नहीं पाया... मिलिए सुब्बू से... #TheParadise की दुनिया से सुब्बालक्ष्मी शानदार कायाडू लोहार को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई 21 अगस्त, 2026 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज।”
https://www.instagram.com/p/DW-w7QLEb3d/?igsh=MWtlbWdkYWpnNG5tYw%3D%3D
पोस्टर में कायादु लोहार, सुब्बू के रूप में साइकिल चलाती हुई नज़र आ रही हैं। फिल्म में उनका यह लुक पारंपरिक ग्लैमरस किरदारों से काफी अलग लग रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि उनका रोल असल जिंदगी से जुड़ा और कहानी के लिहाज से काफी मजबूत हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी छिपा कर रखी है, लेकिन इस खुलासे ने फिल्म की बड़ी दुनिया में उनके किरदार की अहमियत को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
'द पैराडाइज' श्रीकांत ओडेला का एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दसरा' से काफी तारीफें बटोरी थीं। उम्मीदों पर खरी उतरने वाली इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार संगीत और अर्जुन चंडी की आवाज एक अलग जान फूँक रही है, जो इसकी कहानी और सिनेमाई स्केल को और भी गहरा बनाती है।
एसएलवी सिनेमाज द्वारा निर्मित, 'द पैराडाइज' 21 अगस्त, 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की वैश्विक पहुंच को देखते हुए, खबरों की मानें तो मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। अपने विज़नरी डायरेक्टर, बेहतरीन स्टार कास्ट और ग्लोबल स्केल की वजह से 'द पैराडाइज' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ी सांस्कृतिक मिसाल बनने की ओर बढ़ रही है।
समय के साथ, रणबीर कपूर भारत के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे हैं। अपनी कलात्मक सोच, बड़े पर्दे पर अपनी धाक और 'रामायणम्' व 'लव एंड वॉर...
रणवीर सिंह इस समय ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं और भारतीय बॉक्स ऑफिस के नए बादशाह बन चुके हैं।
हाल ही में एक कॉलेज फेस्ट में, फरहान अख्तर ने ऐसा पल बनाया जो सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दर्शकों के दिलों को गहराई से छू गया। अपनी जोशीली...
भूत बंगला के अनाउंसमेंट ने तो सबको एक्साइटेड कर ही दिया था, लेकिन अब इसके ट्रेलर ने इस मोस्ट-अवेयटेड हॉरर-कॉमेडी की दुनिया की एक झलक दिखा दी है। कॉ...
NTR भारतीय सिनेमा के उन सबसे बड़े सितारों में से एक हैं जिन्हें न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है।
भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पता...