जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी किए गए थे। इसके अंतर्गत जशपुर जिले में भी पंचायत स्तर पर रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिले में 2 सरपंच एवं 25 पंच पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इस संबंध में द्वितीय चरण में 13 अप्रैल 2026 को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिओम द्विवेदी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 42 तथा पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग द्वारा उप निर्वाचन 2026 हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने से लेकर अंतिम प्रकाशन तक की समय-सारणी निर्धारित की गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण में 23 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण एवं प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण की गईं। इसके पश्चात विधानसभा की अद्यतन मतदाता सूची प्राप्त कर उसे वार्डवार विभाजित करते हुए आवश्यक संशोधन एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से अद्यतन किया गया।
मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के उपरांत आम नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जा रही है । दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 (अपराह्न 3 बजे तक) निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 23 अप्रैल तक उनका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद संशोधन, विलोपन एवं परिवर्धन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 05 मई 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( PMGSY-IV) 2025-26 के अंतर्गत ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...