जल ही जीवन है: बिरेतरा में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Posted On:- 2026-04-13




बालोद (वीएनएस)। ग्राम पंचायत बिरेतरा में नीर चेतना अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान ग्राम के नागरिकों के बीच जल संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने का एक सफल प्रयास है। इस दौरान जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा रंगोली बनाकर जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। 

जय माँ बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह द्वारा जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और व्यवहारिक समझ विकसित की गई। इसके साथ ही महिला समूह और ग्रामीणों द्वारा गांव के मोहल्ला में जल संरक्षण का प्रचार-प्रसार करने रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान ग्रामीणों ने ’जल बचाओ’ संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य रीना डोमन देशमुख, एसडीओ जनपद पंचायत गुण्डरदेही, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराम साहू, ग्राम पंचायत बिरेतरा की सरपंच तारिणी देशमुख, पूर्व सरपंच योगेश देशमुख, सरपंच भाठागांव बी, सरपंच बोदल, सरपंच कुथरेल, उपसरपंच, पंच एवं स्व-सहायता समूह की दीदीयों एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...