कोरबा (वीएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में संबंधित क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज दिनांक 13.04.2026 को विहित स्थानों पर कर दिया गया है। इसके साथ ही दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद के लिए तथा विभिन्न विकासखंडों के अंतर्गत पंचायतों में रिक्त पदों हेतु यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला में 2 पंच, चचिया में 1 पंच, खोड्डल में 3 पंच, जिल्गा में 1 पंच, अखरापाली में 1 पंच एवं रजगामार में 1 पंच के पद रिक्त हैं।
विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत लबेद में 1 पंच, केराकछार में 1 पंच, सलिहाभांठा में 1 सरपंच, घांठाद्वावारी में 1 पंच एवं बरकोना में 1 पंच के पद रिक्त हैं। साथ ही जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 के अंतर्गत उमरेली, अमलडीहा, सुखरीकला एवं सुखरीखुर्द शामिल हैं।
विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कसईपाली में 1 पंच, मोहनपुर में 1 पंच एवं झाबर में 1 पंच के पद रिक्त हैं। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहाडबरी में 2 पंच, भलपहरी में 1 पंच, मुढ़ाली में 1 पंच एवं पोड़ी में 11 पंच के पद रिक्त हैं। साथ ही जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 के अंतर्गत लाफा, रामाकछार, जेमरा एवं रतखण्डी शामिल हैं। विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा, पोड़ीखुर्द, घोंसरा, दर्राभांठा, मानिकपुर, रावा, पोड़ी गासाई, जामकछार एवं बैरा में प्रत्येक में 1-1 पंच के पद रिक्त हैं। साथ ही जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 के अंतर्गत बिंझरा एवं मल्दा भांवर शामिल हैं।
संबंधित क्षेत्रों के मतदाता निर्धारित अवधि में अपने नाम, संशोधन या विलोपन के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...
जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...