कलेक्टर ने धान उठाव के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

Posted On:- 2026-04-14




धान खरीदी योजना अंतर्गत सहकारी समितियों से शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के सहकारी समितियों में शेष धान के तत्काल उठाव के संबंध में सहकारिता, खाद्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के सहकारी समितियों में उठाव हेतु शेष धानों का तत्काल उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सहकारी समितियों में भौतिक रूप से बिल्कुल भी धान उठाव हेतु शेष नही होना चाहिए। बैठक में उन्होंने सहकारी समितियों में उठाव हेतु शेष रह गए धान की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को इसकी निरंतर माॅनिटरिंग कर सहकारी समितियों से शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं  आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी  तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी  टिकेन्द्र राठौर एवं अन्य अधिकारियों के अलावा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकगण उपस्थित थे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...