कलेक्टर वसंत ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-15




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को जनगणना  2027 हेतु अम्बिकापुर में जारी जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  प्रशिक्षण में विषय-वस्तु को गम्भीरता के साथ अच्छे से समझने प्रेरित किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि कर्मियों को जनगणना कार्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रशिक्षण कर्मियों के उपस्थिति की जानकारी ली तथा कहा कि अनुपस्थित रहने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

कलेक्टर वसंत ने कहा कि 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। गणना कार्य हेतु जल्द से जल्द जानकारी एकत्र कर पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करें तथा  त्रुटिरहित जनगणना कार्य संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, तहसीलदार अम्बिकापुर उमेश बाज उपस्थित रहे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...