अम्बिकापुर (वीएनएस)। नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को नक्शा प्रोजेक्ट को समय सीमा में संपादित कर प्रशिक्षण में अच्छे से सहभागिता लेने निर्देशित किया। इस दौरान एमपीएसईडीसी से योगेश वानी एवं अमन सेन तथा सीएलआर कार्यालय से प्रदीप वर्मा एवं रमेश मिश्रा के द्वारा नक्शा प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस दौरान बताया गया कि NAKSHA कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी भूमि रिकॉर्ड्स के लिए एक सटीक और व्यापक भू-स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है। यह कार्यक्रम हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों को उन्नत GIS तकनीक के साथ जोड़कर भूमि प्रशासन को बेहतर बनाएगा, सम्पत्ति स्वामित्व रिकॉर्ड्स को आसान करेगा और शहरी योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करेगा। सटीक भू-स्थानिक डेटा से निर्णय लेने की प्रक्रिया बेहतर होगी, भूमि उपयोग योजना अधिक प्रभावी बनेगी और सम्पत्ति से जुड़े लेन-देन आसानी से किए जा सकेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल नक्शा प्रोजेक्ट उषा नेताम, अधीक्षक भू अभिलेख उषा नेताम, दीपिका दुबे, नगर निगम क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...
जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...