कोरबा (वीएनएस)। जिले के युवाओं एवं स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। आईआईएम रायपुर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर) में सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोर्स का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले से कुल 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने, उसका प्रभावी संचालन करने तथा उसे स्थिर बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय की कार्यप्रणाली, दैनिक प्रबंधन, विधिक एवं नियामकीय प्रावधानों, कम्प्लायंस तथा उद्यम संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए पूरे कोर्स की शिक्षण शुल्क, हॉस्टल एवं मेस का व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
इस प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण की अवधि 2 माह होगी तथा कक्षाएं आईआईएम रायपुर रिसर में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन लाईवलीहुड कॉलेज, आईटीआई रामपुर परिसर, रोजगार कार्यालय के पीछे, कोरबा (पिन 495677) में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/tw2yaBxhD1toK9RM7 के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए अरुणेन्द्र कुमार मिश्रा, प्राचार्य, लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा के मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...
जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...