धमतरी (वीएनएस)। सहायक संचालक उद्यान, जिला-धमतरी के अधीन शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव में 15 अप्रैल 2026 को आयोजित आम फलबहार की नीलामी को निरस्त कर दिया गया है। नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीकर्ता द्वारा निर्धारित नियम अनुसार 50 प्रतिशत राशि जमा नहीं किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब आम मातृवृक्षों में लगे आम फलों की पुनः नीलामी 20 अप्रैल 2026, सोमवार को दोपहर 2:30 बजे शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव, विकासखंड धमतरी में आयोजित की जाएगी।
उद्यान विभाग द्वारा इच्छुक व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे नीलामी में भाग लेने से पूर्व संबंधित नर्सरी स्थल पर जाकर आम फलबहार का अवलोकन कर लें तथा नीलामी की शर्तों एवं नियमों की जानकारी प्राप्त कर लें। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु इच्छुक बोलीकर्ताओं को अमानत राशि के रूप में 5000 रुपये रोपणी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्वाधिक बोली लगाने वाले मान्य बोलीकर्ता को नीलामी स्थल पर ही तत्काल 50 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, अन्यथा नीलामी नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( PMGSY-IV) 2025-26 के अंतर्गत ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...