डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई जनजागरूकता पदयात्रा रैली

Posted On:- 2026-04-17




राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया। पदयात्रा रैली महावीर तालाब से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक से होते हुए गोलबाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान नारी शक्ति ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है संदेश के साथ समर्थन व्यक्त किया गया तथा मिस्ड कॉल के माध्यम से भी सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रावधान का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। नारी शक्ति ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिक परिषद  रमन डोंगरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती लता सिन्हा, सभापति नगर पालिका परिषद श्रीमती रेखा वाघोरते,  जसमीत सिंह बन्नोआना,  विनय बंसल, श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, श्रीमती अंजू त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा कोठारी, श्रीमती कनक दुबे, श्रीमती बबीता, सुश्री शिवांगी, श्रीमती शारदा यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।



Related News
thumb

एमसीबी जिले में 56 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई

प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( PMGSY-IV) 2025-26 के अंतर्गत ...


thumb

अम्बिकापुर जिले में जनशिकायतों के निराकरण के लिए शिविर 1 मई से 10 ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...


thumb

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन के लिए संभ...

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...


thumb

बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य के लिए 4.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...


thumb

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...


thumb

जल जीवन मिशन से जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...