लोकसभा में राहुल गांधी बोले- इन विधेयकों का महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं

Posted On:- 2026-04-17




नई दिल्ली(वीएनएस)।लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इन तीनों विधेयकों का महिलाओं के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है।उन्होंने कहा, "पुराना विधेयक लेकर आइए, हम सभी उसे तुरंत पारित कर देंगे। इन विधेयकों को महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है।

राहुल बोले- ये सिर्फ निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे बदलने के लिए

राहुल ने कहा, "आप दक्षिण भारतीय और कम जनसंख्या वाले राज्यों से कह रहे हैं कि भाजपा को सत्ता में लाने के लिए हम आपका प्रतिनिधत्व छीन रहे हैं। ये हो रहा है। हम किसी भी हालात में इसे नहीं होने देंगे। पूरा विपक्ष सरकार के इस राष्ट्रविरोधी प्रयास के विरोध में है। आप उन्हें हिंदू बोलते हैं, लेकिन इस देश में कोई स्थान नहीं देते। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है।"

राहुल ने कहा- जातिगत जनगणना को बायपास करना विधेयक का एजेंडा

राहुल ने कहा, "ये ऐतिहासिक तथ्य है कि देश में OBC, दलित, महिला और अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हुआ है। यहां ये किया जा रहा है कि जातिगत प्रणाली को बायपास किया जा रहा है। ये लोग इन लोगों को शक्ति और प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहते। ये विधेयक का पहला एजेंडा है। संविधान से ऊपर मनुवाद। अमित शाह जी ने कहा कि जातिगत जनगणना शुरू हो गई है। मुद्दा ये है कि क्या इसका इस्तेमाल महिला आरक्षण के लिए होगा।"

राहुल ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना जादूगर कहा, हुआ विवाद

राहुल ने कहा कि सभी जानते हैं एक समझौता हमारे जादूगर और बिजनेसमैन के बीच है। इस पर NDA सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

राहुल ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री का नाम नहीं ले रहा हूं। यह साझेदारी मजबूत है, लेकिन छिपी है। भाजपा जानती है कि यह विधेयक पारित नहीं हो सकता। इसीलिए उन्होंने महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है।"

किरेन रिजिजू और राजनाथ सिंह ने इस पर आपत्ति जताई।

पूरा विपक्ष आपको हराकर रहेगा- राहुल

राहुल ने कहा, "मैं दक्षिणी राज्यों, छोटे-बड़े सभी राज्यों से कहना चाहता हूं कि हम इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। हम इन्हें भारत के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। आपकी ताकत कम होती जा रही है। इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा।"

किन विधेयकों पर हो रही है चर्चा?

केंद्र सरकार जो 3 विधेयक लाई हैं, उसमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन (संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल है।

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक में लोकसभा की सीटें 850 करने का प्रस्ताव है, जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता खुलेगा।

परिसीमन (संशोधन) विधेयक में परिसीमन आयोग के गठन और नई जनगणना आधारित सीटों का बंटवारा करने का प्रावधान है। तीसरे विधेयक में केंद्र शासित प्रदेशों के कानूनों में संशोधन का प्रावधान है।



Related News
thumb

1973 के बाद से क्यों नहीं हुआ परिसीमन, महिला आरक्षण के लिए ये क्यों...

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...


thumb

संसद में अमित शाह बोले-INDI गठबंधन विधेयकों का नहीं, महिला आरक्षण क...

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...


thumb

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सीएम हिमंता बोले- अब असम म...

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें आत्मसमर...


thumb

जादूगर पकड़ा गया', पीएम मोदी पर राहुल गांधी के बयान से भाजपा आगबबूल...

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जादूगर' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे सदन में भारी हंग...


thumb

भाजपा नेता की हत्या में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को आजीवन कारावास

बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता योगेशगौड़ा गौडर की सनसनीखेज हत्या के...