धमतरी (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्वीकृत फेस-04 की 774 सड़कों का भूमि पूजन किया। इन सड़कों की कुल लंबाई 2426.875 किलोमीटर है, जिनके निर्माण पर लगभग 2225.44 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
इस महत्त्वाकांक्षी योजना में धमतरी जिले की 02 सड़कें भी शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 11.45 किलोमीटर है तथा इनके निर्माण हेतु 752.27 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक गोमती साय एवं रायमुनी भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने “मोर गांव मोर पानी मोर तरिया” महाअभियान का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण एवं ग्रामीण संसाधनों के सुदृढ़ प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
धमतरी कलेक्ट्रेट में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा, जनपद पंचायत अध्यक्ष धमतरी अंगीरा ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि, पंच-सरपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र ठाकुर, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई योगेश आनंद सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत दोनों सड़कों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत ये सड़कें ग्रामीण अंचलों के लिए विकास की नई राह खोलेंगी। उन्होंने कहा कि “बेहतर सड़क संपर्क से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंच आसान होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रही हैं और धमतरी जिला भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।” उन्होंने अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...
जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...