मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : स्वास्थ्य परीक्षण के लिए घर-घर पहुंच रही टीम

Posted On:- 2026-04-17




कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा शुक्रवार को चारामा विकासखण्ड के ग्राम रतेसरा के सड़क पारा और सराधुनवागांव में मुख्यमंत्री स्वस्थ्य बस्तर अभियान के अंतर्गत किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण का औचक निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी ली। 

गौरतलब है कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में मुख्यमंत्री स्वस्थ्य बस्तर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण (स्क्रीनिंग) किया जा रहा है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर परिवार के प्रत्येक सदस्यों का स्क्रीनिंग कर टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, मधुमेह, शुगर, मुख कैंसर एवं मोतियाबिंद, एनीमिया इत्यादि के स्क्रीनिंग के अलावा मौसमी बीमारियों का मौके पर उपचार के साथ ही गर्भवती माताओं की पहचान भी की जा रही है। मरीजों को मौके पर ही दवाई दिए जा रहे हैं और जोखित पाए जाने पर बेहतर जांच व उपचार के लिए हायर सेंटरों को रिफर किया जा रहा है।

कमिश्नर डोमन सिंह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम रतेसरा में स्वास्थ्य कार्यकर्ता गणराज गावड़े, प्रीति पोयाम व अंकिता जुर्री के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था, मितानिन भी उनका सहयोग कर रही थी। कमिश्नर द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रातः 09 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य शुरू किया जाता है। कमिश्नर ने मितानिन पेटी का भी अवलोकन किया तथा दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। कमिश्नर डोमन सिंह के निरीक्षण के दौरान ग्राम सराधुनवागांव में स्वास्थ्य कार्यकर्ता कौशल जुर्री, देवेन्द्र साहू व सोनिया शांडिल्य के टीम द्वारा हेमंत नेताम के घर के बरामदे में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था। कमिश्नर ने यहां लोगों से बातचीत कर स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित मितानिन से भी दवाईयों के उपलब्धता के संबंध में पूछताछ किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व कोटवार स्वास्थ्य परीक्षण टीम का सहयोग करें। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तय किए गए दिन के दो दिवस पहले संबंधित गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जाए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर सिंह द्वारा राजस्व पखवाड़ा के संबंध में भी ग्रामीणों से जानकारी ली गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, एसडीएम चारामा नरेन्द्र बंजारा,  बीएमओ डॉ. ओ.पी. शंखवार, तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ला भी उपस्थित थे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...