गांवों की रोड कनेक्टिविटी बढ़ेगी, तो लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ-साथ समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी : विधायक अटामी

Posted On:- 2026-04-17




प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज- 4 के कार्यों तहत दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ क्षेत्र को मिली 12 नई सड़कों की सौगात

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज- 4 के कार्यों का जशपुर नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का पूरे राज्य में वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत दंतेवाड़ा जिले को  3935.90 लागत 12 नई सड़कों (43.16 किमी ) की सौगात मिली। 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत इन 12 सड़कों का निर्माण दंतेवाड़ा, गीदम, कटेकल्याण और कुआकोंडा विकास खंडों में किया जाएगा। प्रमुख मार्गों में दंतेवाड़ा से कुदेंली, टोटापारा से टेमरुभाटा, पाहुरनार रोड से कौवरगांव, पाहुरनार से बड़ेकरका, तालनार से मुंडेर तथा हिड़पाल रोड से बालेंगपाल शामिल हैं। इसके अलावा डोंगरीपारा से गिरसापारा, गुड़से से पुजारीपारा (मिचगोंदी), सुरनार से कुम्हारपारा और हल्बारास, मैलावाड़ा से जरीपारा, कोरिरास-टिकमपाल मार्ग से लेंदा, पालनार पेरमापारा से अचेली जैसी महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों का भी निर्माण प्रस्तावित है।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से इस कार्यक्रम को देखा। इस दौरान जिले के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से स्वीकृत इन परियोजनाओं को ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी बेहतर हो सकेगी।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दंतेवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेस-04) के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया जाना जिले के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। विधायक ने बताया कि प्रथम चरण में 12 सड़कों का भूमिपूजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में 38 और सड़कों की स्वीकृति मिलने की संभावना है, जिससे विकास कार्यों का दायरा और व्यापक होगा। उन्होंने कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित थे और बुनियादी ढांचे का विस्तार नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब परिस्थितियाँ काफी बदल चुकी हैं और बस्तर क्षेत्र नक्सलमुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में सड़क, पुल और पुलियों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई गति देखने को मिल रही है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की स्वीकृति मिलने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से कई गांव सीधे मुख्यालय से जुड़ जाएंगे, जिससे आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और तेज होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही किसानों को भी अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में लाभ मिलेगा। मुड़ामी ने इस पहल को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गांवों की तस्वीर तेजी से बदलेगी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, ग्रामीणजन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पीएमजीएसवाय ईंईं वैभव देवांगन तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...