विशेष दिव्यांग बच्चों के लिए 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

Posted On:- 2026-04-17




बिलासपुर (वीएनएस)। शहर में पहली बार विशेष दिव्यांगता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन बिलासपुर डायटिशियन एंड न्यूट्रीशनिस्ट एसोसिएशन, गुरुद्वारा सिंह सभा दयालबंद एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस समर कैम्प में दिव्यांग बच्चों को व्यक्तित्व विकास, समय और वित्तीय प्रबंधन के साथ ही पाक कला सिखाई जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष  परमजीत सिंह सलूजा, गुरदीप आजमानी, लॉयन्स क्लब से नितीन सलूजा एवं बीडीएनए अध्यक्ष ललित पुजारा द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों में कौशल विकास होगा, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। इस 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन बीडीएन की कोषाध्यक्ष एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत छत्तीसगढ़ की फैमिली फोरम हेड कविता पुजारा द्वारा किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए परमजीत सिंह, रौनक सिंह, डॉ. मीना गुप्ता, मोनिका कोल्हे, वर्षा अरोरा, विधि अरोरा, सिद्धि उभरानी, डॉ. किरण नहरेल, डॉ. भूमि साहू, एवं जड़िया, तेलंग, श्रद्धा, महेश्वरी, चक्रवर्ती, अल्का सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...