पीएम आवास योजना से मोहन सिंह को मिला पक्का आशियाना : प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का जताया आभार

Posted On:- 2026-04-17




बिलासपुर (वीएनएस)। हर नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना पक्का मकान हो, जहाँ वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना हर किसी के लिए पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे में सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत चपोरा के निवासी मोहन सिंह राज को इस योजना के तहत पक्का आवास मिला जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

मोहन सिंह का घर इससे पहले झोपड़ीनुमा था, जिसकी छत और दीवारें कच्ची थी। बरसात के दिनों में घर में अक्सर पानी भर जाता और छत टपकती थी। वनांचल क्षेत्र में होने के कारण सांप-बिच्छू का खतरा भी बना रहता था। परिवार के सदस्य रोजी मजदूरी के लिए बाहर रहते थे, जिससे घर में रह रही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। योजना की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव के सहयोग से योजना के लिए उनका पंजीयन हुआ और कुछ समय बाद आवास निर्माण की राशि उनके खाते में प्राप्त हुई। जिससे उन्होंने अपना पक्का आशियान बना लिया है। अब मोहन सिंह राज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखद जीवन जी रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर पर शौचालय का निर्माण भी हुआ है, जिससे घर पर स्वच्छता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हुई है। मोहन सिंह राज कहते है कि सरकार की इस संवेदनशील पहल ने उन जैसे हजारों गरीब परिवारों को पक्के घर की सौगात दी है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...