रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे छात्रों को पुलिस द्वारा रोकने के बाद मामला और गरमा गया।
आंदोलनरत छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसे लेकर संगठन ने राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे लंबे समय तक टालना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
संगठन की ओर से सरकार के सामने कई मांगें रखी गई हैं, जिनमें छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया, चुनाव तिथियों की घोषणा और छात्र प्रतिनिधियों को मान्यता देना शामिल है।
NSUI रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने भी कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जाएं, ताकि छात्रों को अपनी बात रखने का मंच मिल सके।
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। NSUI ने साफ किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...
छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...