आज अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद तृतृीया तिथि शुरू हो जाएगी। अक्षय तृतीया पर आज सोना-चांदी खरीदने और मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर जी की पूजा करने पर विशेष महत्व होता है। आज के दिन चंद्रमा चंद्रमा को गोचर मेष राशि में होगा जो दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेंगे फिर इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
आज का पंचांग- 19 अप्रैल 2026
आज की तिथि- द्वितीया तिथि सुबह 10:49 तक फिर तृतीया
माह का पक्ष- शुक्ल पक्ष
वार- रविवार
नक्षत्र- भरणी सुबह 07:10 फिर कृतिका नक्षत्र
योग- आयुष्मान शाम 08:02 तक फिर
करण- कौलव सुबह 10:49 तक
तैतिल करण शाम 09:07 तक
योग
त्रिपुष्कर योग- सुबह 07:10 से 10:49 तक
रवि योग - सुबह 04:35 से अप्रैल 20 सुबह 05:51 तक
आज के व्रत-त्योहार- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- सुबह 05:52
सूर्यास्त- शाम 06:49
चंद्रोदय- सुबह 06:52
चंद्रास्त- शाम 09:09
शक सम्वत- 1948 पराभव
विक्रम सम्वत- 2083 सिद्धार्थी
अमान्त महीना- वैशाख
पूर्णिमान्त महीना- वैशाख
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:46 तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:23 से 05:08 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:30 से 03:22 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:48 से 07:10 तक
अमृत काल- सुबह 02:26, अप्रैल 20
आज के दिन इन शुभ मुहूर्तों में नए काम शुरू, मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ लाभकारी रहेगा।
आज शनिवार, 18 अप्रैल 2026 वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहे...
बुधवार, 15 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाएगा। चंद्रमा कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र मे...
मंगलवार, 14 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे और चंद्रमा का गोचर शनि के स्वामित...
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं वरुथिनी एकादशी की ति...
रविवार,12 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर साध्य योग नक्षत्र और श्रावण नक्षत्र का संयोग बना हुआ है। इस तिथि पर सू...