कोरबा में राखड़ डेम फूटा: जेसीबी ऑपरेटर मलबे में समाया

Posted On:- 2026-04-19




सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा (वीएनएस)। औद्योगिक नगरी कोरबा में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एचटीपीपी का ग्राम झाबू स्थित राखड़ डेम अचानक ढह गया। इस हादसे में मौके पर काम कर रहा एक जेसीबी ऑपरेटर मशीन सहित राख के भारी मलबे और दलदल में समा गया और उसकी मौत हो गई। पोकलेन ऑपरेटर व एक अन्य बाल -बाल बच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।

राख का सैलाब बना जानलेवा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डेम के एक हिस्से पर लंबे समय से दबाव बना हुआ था। अचानक दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर गया और राख का सैलाब तेज़ी से बहने लगा। उसी दौरान वहां जेसीबी चला रहा ऑपरेटर संभल भी नहीं पाया और कुछ ही सेकंड में मलबे में दब गया। घटना के वक्त पांच मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही प्रबंधन और सुरक्षा अमला मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

देर से शुरू हुआ रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही प्रबंधन और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि राहत कार्य शुरू होने में देरी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर एक सीएसईबी का जवाबदार अधिकारी आए पर वह दूर से घटनास्थल को देखकर वापस लौट गए। सूचना मिलने पर पुलिस दोपहर दो बजे पहुंची और शव को बाहर निकलने का प्रयास शुरू किया गया।

लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि डेम की जर्जर हालत को लेकर पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मरम्मत कार्य में लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर कोरबा के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राखड़ डेम से जुड़े हादसे पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए गए।

फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे व जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं और राहत कार्य जारी है।



Related News
thumb

सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने में नव गठित समितियां सा...

छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


thumb

विधायक सुश्री उसेण्डी ने 13 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की द...

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस...


thumb

किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 2 लाख रुपये की आमदनी

मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है।


thumb

बदलते कोरबा-संवरते कोरबा की निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंजःउद्यो...

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शानिवार को कहा कि हमारा कोरबा शहर तेजी के साथ बदल रहा है, ...


thumb

आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों क...

छत्तीसगढ़ राज्य केrtionline.cg.gov.inपोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है।


thumb

बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार बीते दिनों विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम सरई पतेरा एवं लाल...