रायपुर (वीएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 37 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) और राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए हैं। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी इस सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
कुल 37 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रवीण गहलोत (वर्ग-क) को बिल्हा से हटाकर अहिवारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे चौंकाने वाला नाम अमिताभ शर्मा का है। विभागीय जांच जारी रहने के बावजूद उन्हें निलंबन से बहाल कर नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा का नया CMO नियुक्त किया गया है।कई अधिकारियों (जैसे प्रभाकर शुक्ला, दिनेश डे) को प्रभारी पदों से हटाकर उनके मूल पदों पर वापस भेजते हुए नई पदस्थापना दी गई है।
छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस...
मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है।
प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शानिवार को कहा कि हमारा कोरबा शहर तेजी के साथ बदल रहा है, ...
छत्तीसगढ़ राज्य केrtionline.cg.gov.inपोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है।
खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार बीते दिनों विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम सरई पतेरा एवं लाल...