अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ

Posted On:- 2026-04-19




कवर्धा (वीएनएस)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय  स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें  विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया के सदुपयोग पर आधारित नुक्कड़ नाटक 'एक सोच 'का हनुमान वाटिका, कवर्धा के सुरम्य वातावरण में मंचन किया गया। 

स्कूल के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल के अलावा नगर के अभ्युदय स्कूल, होली किंगडम स्कूल तथा अशोका पब्लिक स्कूल ने भाग लिया। डॉ विजय कुमार शाही, अतुल वर्मा के सशक्त मार्गदर्शन , नेहा वर्मा ,भारती राव ,राधारानी तथा केजेलाल साहू के सहयोग तथा विद्यार्थियों के भावप्रवण अभिनय से मंचित इस नाटक ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर उनकी वाह-वाही लूटी। 

कक्षा पाँचवीं के छात्र द्वय कुनाल तथा गिरीश मदारी और जम्बूरे के रुप में दर्शकों के आकर्षण के केंद्र रहे।विद्यार्थियों ने अपने नाटक के माध्यम से जनमानस को समझाया कि सोशल मीडिया दुधारी तलवार के समान है अगर इसका उपयोग सोच समझकर नहीं किया गया तो यह व्यक्ति को अपूर्णनीय क्षति भी पहुंचा सकता है। ऑनलाइन गेमिंग तथा रील के प्रति उन्माद ने  सभी को अवसाद में डूबा रखा है, जहाँ से निकलना जरूरी है। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के बल पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभ्युदय स्कूल द्वितीय तथा होली किंगडम स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , अन्य पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की और आशा व्यक्त किया कि विद्यार्थी गण अवश्य ही सोशल मीडिया का बेहतरीन ढंग से अपनी प्रतिभा के विकास में सदुपयोग करेंगे।



Related News
thumb

सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने में नव गठित समितियां सा...

छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


thumb

विधायक सुश्री उसेण्डी ने 13 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की द...

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस...


thumb

किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 2 लाख रुपये की आमदनी

मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है।


thumb

बदलते कोरबा-संवरते कोरबा की निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंजःउद्यो...

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शानिवार को कहा कि हमारा कोरबा शहर तेजी के साथ बदल रहा है, ...


thumb

आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों क...

छत्तीसगढ़ राज्य केrtionline.cg.gov.inपोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है।


thumb

बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार बीते दिनों विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम सरई पतेरा एवं लाल...