कवर्धा में 48 पैक्स का शुभारंभ, भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा

Posted On:- 2026-04-19




कवर्धा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत कवर्धा जिले की 48 समितियों का भी शुभारंभ हुआ। उन्होंने इसे प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई समितियों के शुरू होने से अब पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 2 हजार 573 हो गई है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक और सहकारिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दे रही है, ताकि गांव और किसान समृद्ध बन सकें।

भालूचुआ गांव में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने शुभारंभ किया
शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने बताया कि अब पैक्स समितियां बहुउद्देश्यीय सोसायटी के रूप में कार्य करेंगी, जिससे किसानों को खाद, बीज और अल्पकालीन ऋण जैसी सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध होंगी। साथ ही धान बेचने की प्रक्रिया भी आसान होगी और किसान अपनी नजदीकी समिति में ही धान बेच सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से कार्यरत 2058 समितियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कंप्यूटरीकृत किया गया है और इनमें माइक्रो एटीएम भी लगाए गए है, जिनसे किसान 20 हजार रुपए तक की राशि निकाल सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब ग्राम भालूचुआ, तिलाई भाट और चंदनपुर के सैकड़ों किसानों को धान बेचने के लिए हरिनछपरा जाने की दिक्कत समाप्त होगी।

बग्गा ने इस समिति के निर्माण एवं शभारंभ के लिए क्षेत्र के समस्त किसानों के साथ मुख्यमंत्री साय का आभार माना। इस अवसर पर हरिनछपरा सोसाइटी के श्याम कोसले, सरपंच चंद्र दिवाकर, वरिष्ठ काम दत्त गेंड्रे, दुलाखन गेंड्रे, बूथ अध्यक्ष आशाराम लहरे, हीरो सतनामी सहित ग्रामवासीउपस्थित थे।



Related News
thumb

सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने में नव गठित समितियां सा...

छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


thumb

विधायक सुश्री उसेण्डी ने 13 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की द...

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस...


thumb

किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 2 लाख रुपये की आमदनी

मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है।


thumb

बदलते कोरबा-संवरते कोरबा की निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंजःउद्यो...

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शानिवार को कहा कि हमारा कोरबा शहर तेजी के साथ बदल रहा है, ...


thumb

आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों क...

छत्तीसगढ़ राज्य केrtionline.cg.gov.inपोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है।


thumb

बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार बीते दिनों विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम सरई पतेरा एवं लाल...