हमारी डील मानो, नहीं तो....शांति वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम

Posted On:- 2026-04-19





वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक नए समझौते की पेशकश करते हुए कड़ी चेतावनी दी है कि यदि प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया तो अमेरिका उसके सभी पावर प्लांट और पुल नष्ट कर देगा। ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य में सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि अब नरमी बरतने का समय खत्म हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फ्रांसीसी और यूनाइटेड किंगडम के जहाजों पर गोलियां चलाकर सीजफायर समझौते का पूरी तरह उल्लंघन किया है। उन्होंने इसे एक बहुत ही गलत कदम बताया है।

ट्रंप ने ईरान के सामने एक स्पष्ट शर्त रखी है। उनका कहना है कि वे ईरान को एक निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में धमकी दी है कि यदि ईरान इस समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो अमेरिका ईरान के हर पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा। ट्रंप ने कहा कि अब 'मिस्टर नाइस गाय' बनकर रहने का समय खत्म हो गया है।

ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने से अमेरिका का कोई नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि इससे ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाज अब टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब ईरान की 'किलिंग मशीन' को खत्म करने का समय आ गया है।

ट्रंप ने जानकारी दी कि उनके प्रतिनिधि शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं, जो कल शाम वहां पहुंचेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईरान इस समझौते को स्वीकार कर लेगा, अन्यथा अमेरिका कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार है।



Related News
thumb

भारत की ऊर्जा पर आत्मनिर्भरता के लिए न्यूक्लियर पावर जरूरी

अमेरिका के पूर्व ऊर्जा सचिव और नोबेल पुरस्कार विजेता स्टीवन चू ने कहा कि न्यूक्लियर पावर भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती है।


thumb

लेबनान के राष्ट्रपति इजरायल के साथ स्थायी समझौते के लिए तैयार

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि लेबनान एक नए फेज में आ गया है, जो अपने लोगों के अधिकारों, अपने इलाके की एकता और देश की संप्रभुता की सुरक्ष...


thumb

प्रवासी भारतीयों को मेजबान देशों की सेवा करनी चाहिए : दत्तात्रेय हो...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय प्रवासी समुदाय (डायस्पोरा) को लेकर एक स्पष्ट दृष्टिकोण सामने रखा है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोल...


thumb

ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए

ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए


thumb

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा।