श्रमिक आंदोलन में हिंसा भड़काने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-04-20




नोएडा (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला जोन के सेंट्रल नोएडा फेस-दो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने देर रात गिरफ्तारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान दोनों आरोपी सक्रिय रूप से भीड़ को उकसाने और हिंसा भड़काने में शामिल थे। घटना के बाद फेस दो थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। लगातार दबिश और सघन तलाशी अभियान के बाद 19 अप्रैल को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अहम खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 'विगुल मजदूर दस्ता' नामक संगठन से जुड़े हुए हैं और आंदोलन के दौरान हिंसक गतिविधियों के संचालन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु ठाकुर घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और वह पूरे घटनाक्रम के कथित मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Related News
thumb

जम्मू में भीषण बस हादसा: 20 यात्रियों की मौत, कई घायल; राहत-बचाव जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा रामनगर क्...


thumb

खरगे बंगाल तो राहुल तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी...


thumb

‘नारी शक्ति’ का महोत्सव बनेगा मोदी का वाराणसी दौरा, 50 हजार महिलाएं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अप्रैल को बरेका में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का भव्य कार्यक्रम ...


thumb

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 21 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री-राष्ट्र...

तमिलनाडु में रविवार शाम को दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 21 मजदूरों की मौत हो ग...


thumb

बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर...

बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना