जशपुर में क्रैश हुआ निजी विमान, मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम

Posted On:- 2026-04-20




जशपुर (वीएनएस)। जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है। नारायणपुर के आरा पहाड़ से प्लेन टकराने की जानकारी सामने आ रही है। आरा के पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रहीं हैं। प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया है। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलते ही SSP लाल उमेद सिंह मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। मौके पर पुलिस- प्रसाशन मौजूद है। 

बताया जा रहा है कि यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरापहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 

एसएसपी भी घटनास्थल के लिए हुए रवाना 
वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार है।



Related News
thumb

बरडीह जलाशय की नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ रुपये स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की बरडीह जलाशय के नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 02 करोड़ 43 लाख 98...


thumb

पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकु...

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने आईसीडीएस अंतर्गत “सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0” कार्यक्रमों की राज्य स्तरीय समीक्षा बै...


thumb

साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा

गरियाबंद जिले के घने जंगलों के बीच बसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र साहेबिनकछार में अब स्पष्ट बदलाव दिखलाई पड़ रही है। काफी वर्षों तक वहॉ भय, अभाव औ...


thumb

न्यायमूर्ति चौरड़िया ने जिला उपभोक्ता आयोग में अतिरिक्त पीठ का किया...

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने सोमवार को जिला उपभोक्ता आयोग, रायपुर की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन किया।


thumb

आशा किरण सम्मान से सम्मानित हुईं जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा सोनी

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन ने 18 अप्रैल को वृंदावन हॉल में 'आशा किरण सम्मान' समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आई...


thumb

पोषण 2.0 के क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा अंकुश : डॉ. रेणुका श्...

महिला-बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने आईसीडीएस अंतर्गत “सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0” कार्यक्रमों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ल...