शबरी नदी तट पर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-20




सुकमा (वीएनएस)। जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर अमित कुमार रविवार को चिक्कलगुड़ा पहुंचे। इस अवसर पर डीएफओ अक्षय भोंसले भी उनके साथ उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने शबरी नदी के किनारे स्थित पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और स्थल को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां घूमने आए स्थानीय पर्यटकों से संवाद किया और उनसे क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव भी लिए। पर्यटकों ने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी राय साझा की। कलेक्टर ने कहा कि शबरी नदी तट को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।



Related News
thumb

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, ‘सुशासन तिहार 2...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्र...


thumb

युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” ...


thumb

अक्ति तिहार पर कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में कृषि उत्सव, कलेक्टर ने...

अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में विशेष कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था और आध...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने अपनी स्वास्थ्...

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी...


thumb

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात, साहेबिनकछार में गिरधर सोरी ...

जिले के घने जंगलों के बीच बसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र साहेबिनकछार में अब स्पष्ट बदलाव दिखलाई पड़ रही है। काफी वर्षों तक वहॉ भय, अभाव और उपेक्षा...


thumb

जनगणना के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दी गई प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है आगामी दशकीय जनगणना...