पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Posted On:- 2026-04-20




150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचान

अम्बिकापुर (वीएनएस)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में प्रस्तावित अग्रोहा पैलेस’ का विधिवत भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परम पूज्य महाराजा अग्रसेन जी के वंशज होने का गौरव केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि एक पुनीत उत्तरदायित्व भी है। सेवा, त्याग और लोकमंगल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह परियोजना समाज के सामूहिक संकल्प और सहभागिता का प्रतीक बनेगी।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी भवन की सार्थकता केवल उसके भौतिक स्वरूप में नहीं, बल्कि उसमें निहित सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण में होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि समस्त समाज के सहयोग से निर्मित अग्रोहा पैलेस’ आने वाले समय में जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि यह भव्य परिसर 150 अत्याधुनिक कमरों, विशाल हॉल तथा सर्वसुविधायुक्त लॉन से सुसज्जित होगा, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्र समाज का इतिहास सेवा, समर्पण और लोककल्याण की गौरवशाली परंपरा से परिपूर्ण रहा है। हमारे पूर्वजों ने धर्मशालाएं, बावड़ियां और अन्न क्षेत्र बनाकर मानवता की सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी भवन केवल ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि उसमें समाहित भावना, सहभागिता और सेवा के भाव से जीवंत बनता है।

सांसद अग्रवाल ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे इस प्रकल्प को सफल बनाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति को भी जोड़ें। साथ ही उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद मरीजों के उपचार और बेटियों के सम्मानजनक विवाह में सहयोग देने का संकल्प लेने की अपील की, ताकि अग्रोहा पैलेस’ वास्तव में समाज सेवा का जीवंत केंद्र बन सके। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल, अजय अग्रवाल, बाबूलाल गोयल, योगेश अग्रवाल, विनोद, कृष्ण कुमार, मनोज जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।




Related News
thumb

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, ‘सुशासन तिहार 2...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्र...


thumb

युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” ...


thumb

अक्ति तिहार पर कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में कृषि उत्सव, कलेक्टर ने...

अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में विशेष कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था और आध...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने अपनी स्वास्थ्...

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी...


thumb

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात, साहेबिनकछार में गिरधर सोरी ...

जिले के घने जंगलों के बीच बसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र साहेबिनकछार में अब स्पष्ट बदलाव दिखलाई पड़ रही है। काफी वर्षों तक वहॉ भय, अभाव और उपेक्षा...


thumb

जनगणना के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दी गई प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है आगामी दशकीय जनगणना...