मैनपाट बॉक्साइट खनन : कलेक्टर कुन्दन की दोटूक, 'मुआवजे में कोताही पर नपेंगे अधिकारी'

Posted On:- 2026-04-20




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा  की बैठक ली। उन्होंने मैनपाट में बॉक्साईड खनन के सम्बन्ध में मुआवजा प्रकरणों की जानकारी ली तथा कहा कि लापरवाही पर जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुआवजा प्रकरणों में पारदर्शिता रखने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना 2026 के कार्यों की जानकारी ली तथा कहा कि स्व गणना हेतु लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने खेल अधिकारी को खेल सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में अधोसंरचना निर्माण हेतु चिन्हांकित खेलों हेतु आवश्यक एस्टिमेट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर वसंत ने बैठक में वनाधिकार पट्टों के नामांतरण के विशेष प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली तथा गम्भीरता के साथ जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने जाति प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति की समीक्षा करते हुए मई माह तक शत-प्रतिशत निर्माण पूर्ण करने  कहा। उन्होंने जिले में लंबित पीजी पोर्टल, सीएम जनदर्शन के प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई तथा समय सीमा में लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार 2026ः जन शिकायतों के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए गए निर्देश : 

बैठक में कलेक्टर वसंत ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार विगत वर्ष को भांति इस वर्ष भी सुशासन तिहार का आयोजन किया जाना है। उन्होंने सभी विभागों को 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर जिले में लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व सम्बन्धी शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करें, मुख्य रूप से विवादित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण हो जाए। उन्होंने कहा कि जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन 1 मई से 10 जून तक किया जाएगा। शिविर हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, शिविरों हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। सभी जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान करें, पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का शासन के नियमों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें, आवेदनों का संधारण अच्छे से हो। शिविरों के आयोजन से पूर्व प्रचार-प्रसार करें, इसकी जानकारी पूर्व में ही लोगों को हो जाए। उन्होंने कहा शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें।




Related News
thumb

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, ‘सुशासन तिहार 2...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्र...


thumb

युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” ...


thumb

अक्ति तिहार पर कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में कृषि उत्सव, कलेक्टर ने...

अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में विशेष कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था और आध...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने अपनी स्वास्थ्...

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी...


thumb

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात, साहेबिनकछार में गिरधर सोरी ...

जिले के घने जंगलों के बीच बसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र साहेबिनकछार में अब स्पष्ट बदलाव दिखलाई पड़ रही है। काफी वर्षों तक वहॉ भय, अभाव और उपेक्षा...


thumb

जनगणना के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दी गई प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है आगामी दशकीय जनगणना...