बिहान योजना से जुड़कर बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’

Posted On:- 2026-04-20




किराना व्यवसाय से अब सालाना कर रहीं 2 लाख तक की बचत

अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’बिहान’ योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्वावलंबन का नया सवेरा ला रही है। जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनतराई की बिलासो बाई की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कभी आर्थिक तंगी का सामना करने वाली बिलासो बाई आज न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि उनकी पहचान अब  ‘लखपति दीदी’ के रूप में हो रही है।

शून्य से उद्यमी तक का सफर  : 

बिलासो बाई ने बताया कि साल 2016 से पहले उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। इसी दौरान वे बिहान योजना के तहत ग्राम विकास स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। शुरुआत में छोटे लोन लेकर उन्होंने किराने का व्यवसाय शुरू किया। मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए उन्होंने समूह से 1 लाख रुपये का बड़ा ऋण लिया और अपनी दुकान का विस्तार किया। उन्होंने बताया कि आज बिहान योजना की बदौलत सालाना डेढ़ से दो लाख रुपये की शुद्ध बचत कर पा रही हूँ। और  उन्होंने अपना समूह से लिया लोन भी पटा दिया है। उनकी दुकान अब इतनी व्यवस्थित है कि उनके बच्चे भी इसे संभालने में मदद कर रहे हैं।

आत्मविश्वास और आर्थिक विकास  : 

बिलासो बाई ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास जागा है। अब महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर आजीविका की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रही हैं।

जिले में 24 हजार से अधिक ‘लखपति दीदी’ : 

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का ही परिणाम है कि जिले में अब तक 24 हजार 3 सौ 84 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में उभरकर सामने आई हैं। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल वित्तीय ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी भी बनाया जा रहा है।




Related News
thumb

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, ‘सुशासन तिहार 2...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्र...


thumb

युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” ...


thumb

अक्ति तिहार पर कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में कृषि उत्सव, कलेक्टर ने...

अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में विशेष कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था और आध...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने अपनी स्वास्थ्...

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी...


thumb

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात, साहेबिनकछार में गिरधर सोरी ...

जिले के घने जंगलों के बीच बसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र साहेबिनकछार में अब स्पष्ट बदलाव दिखलाई पड़ रही है। काफी वर्षों तक वहॉ भय, अभाव और उपेक्षा...


thumb

जनगणना के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दी गई प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है आगामी दशकीय जनगणना...