मुंबई (वीएनएस)। मुंबई के भायखला इलाके में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के ससुर खालिद पठान, साले शोएब पठान और अन्य रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पानी उछलने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे माझगांव स्थित हीराबाई कंपाउंड के पास हुई। 30 वर्षीय यूसुफ आसिफ खान कार से गुजर रहे थे, तभी उनके वाहन के टायर से सड़क पर जमा पानी उछलकर शोएब पठान पर पड़ गया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद आरोप है कि शोएब ने बांस के डंडे से कार का शीशा तोड़ दिया।
शिकायत करने जा रहे युवक पर हमला
बताया जा रहा है कि पीड़ित जब अपने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया। शोएब पठान, खालिद पठान, शहबाज पठान और अन्य लोगों ने मिलकर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं।
CCTV के आधार पर सख्त कार्रवाई
CCTV फुटेज सामने आने के बाद भायखला पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शोएब पठान और खालिद पठान सहित अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तमिलनाडु में एनडीए समर्थक लहर का दावा करते हुए भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन की जीत पर विश्वास जताया है। उ...
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने लगभग एक घंटे तक अपना विस्तृत आदेश पढ़ते हुए उन सभी आरोपों और आशंकाओं का क्रमवार उत्तर दिया, जो केजरीवाल की ओर से ...
सीएपीएफ की सभी यूनिटों के प्रमुखों की ऐसी संयुक्त बैठक, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं, पहले किसी भी विधानसभा चुनाव के दौरान कभी नहीं...
इस अवधि के दौरान शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सड़कों पर बाइक और स्कूटर चलाने की अनुमति नहीं होगी; केवल मेडिकल ज़रूरतों या पारिवारिक समारोहों जैसी...
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं के राजनीतिक करियर पर विवादित टिप्पणी करते हुए दावा किया कि 90% महिलाएं नेताओं से समझौता किए बिना सफल नहीं हो स...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कहने वाले कथित बयान पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है, जिसे लेकर भाजपा ने इसे प्र...