लखनऊ (वीएनएस)। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास शुरू किया, जिसमें हाईवे को अस्थायी रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता का परीक्षण किया जा रहा है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास बनी 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर किया जा रहा है।
इस एयर शो में सुखोई-30 MKI, जगुआर, मिराज-2000 और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं। इसके अलावा सी-295 और एएन-32 जैसे परिवहन विमान भी अभ्यास का हिस्सा हैं। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ यह अभ्यास रात 9 बजे तक दो चरणों में जारी रहेगा।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे के करीब 12 किलोमीटर हिस्से को सील कर दिया है और यातायात को 1 मई तक डायवर्ट किया गया है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
यह युद्धाभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में वायुसेना की तैयारियों को परखने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यदि युद्ध के दौरान पारंपरिक एयरबेस क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो ऐसे हाईवे रनवे के रूप में काम आ सकते हैं। इससे त्वरित तैनाती, राहत और बचाव कार्यों में भी तेजी लाई जा सकती है।
वायुसेना देशभर में ऐसे करीब 28 स्थानों को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, जहां जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्गों को रनवे में बदला जा सके। यह अभ्यास उसी रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सोनम वांगचुक की जान बचाने के लिए जो भी मेडिकल मदद ज़रूरी हो, वह सरकार को करनी चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा, 'हम...
सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल DP सिंह ने कोर्ट से सुनवाई जल्दी करने और मामले को जुलाई के आखिरी हफ्ते मे...
।याचिकाओं को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच संबंधित हाई कोर्ट को करनी चाहिए।
ओटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रथ खींचने की रस्म देखने के लिए 'बड़ा डंडा' (ग्रैंड रोड) पर इंतज़ार करते समय दम घुटने की वजह से श्रद्धालु गिर पड़ा। उसे ...
सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'युवाओं, आंदोलन और सोनम वांगचुक की बात सुनें; वरना, तीन साल बादआपका (केंद्र सरकार का) वही हाल होगा जो 2014...
सूत्रों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में न सिर्फ़ राम मंदिर दान में हुई कथित चोरी के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी, बल्कि उन अधिकारि...