बीजापुर (वीएनएस)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के किराना दुकान व ढाबे का औचक निरीक्षण किया गया। अभिहीत अधिकारी डीके देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता द्वारा शहर के बबलू किराना एवं जनरल स्टोर तथा बिट्टू ढाबा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बबलू किराना से सत्तू का नमूना लेकर जांच हेतु लिया गया। इसी तरह बिट्टू ढाबा के निरीक्षण के दौरान ढाबे के रसोई में अस्वच्छता और अव्यवस्था पाई गई। जिस पर ढाबा संचालक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। और पाई गई कमियों का रिपोर्ट तैयार किया गया जिसके आधार पर ढाबा संचालक को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का पालन नहीं किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भैरमगढ़ में मेसर्स चंदन इन्टरप्राइजेस से फरसान आटा और बालूशाही का नमूनां लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। साथ ही संबंधित के विरूद्ध मिथ्याछाप खाद्य सामाग्री विकय करने की कार्यवाही भी की गई थी। लिये गए नमूने का जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (सुकमा-1) में बुधवार को शिक्षा एवं नवाचार को नई दिशा देते हुए गणित पार्क और अत्याधुनिक पॉडकास्ट कक्ष का भव...
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कि...
जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्...
उप संचालक कृषि ने नील-हरित शैलान के संबंध में जिले के किसानों को तकनीकी सलाह जारी की है। उन्होंने बताया कि वास्तव में यह शैवाल नहीं बल्कि सायनोबैक्...
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी ...