बीजापुर (वीएनएस)। जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।
मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी संचालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
विकास योजनाओं पर विशेष फोकस- बैठक में विशेष रूप से ‘बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर), नियद-नेल्लानार 2.0, सुशासन तिहार जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी गांवों में विकास कार्यों को तेजी दी जाए और मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जाए।
जमीनी स्तर पर प्रभाव दिखाने पर जोर- उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव गांवों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समग्र विकास की दिशा में प्रयास- नक्सलमुक्त बीजापुर में अब विकास को नई दिशा देने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारकर जिले के प्रत्येक नागरिक को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (सुकमा-1) में बुधवार को शिक्षा एवं नवाचार को नई दिशा देते हुए गणित पार्क और अत्याधुनिक पॉडकास्ट कक्ष का भव...
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कि...
जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्...
उप संचालक कृषि ने नील-हरित शैलान के संबंध में जिले के किसानों को तकनीकी सलाह जारी की है। उन्होंने बताया कि वास्तव में यह शैवाल नहीं बल्कि सायनोबैक्...
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी ...