मिर्ज़ापुर
(वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर
स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला
दिया। ट्रक, ट्रेलर, स्विफ्ट कार और बोलेरो की टक्कर के बाद लगी आग में दो
मासूम बच्चों समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों
के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद वाहनों में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
कुछ ही क्षणों में तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी और बोलेरो देखते ही देखते
आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं
मिला।
जानकारी के अनुसार, घाटी में गिट्टी से भरा ट्रेलर नीचे उतर
रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार, फिर दाल से भरा ट्रक और सबसे पीछे बोलेरो
चल रही थी। इसी दौरान ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने स्विफ्ट कार को
जोरदार टक्कर मार दी। कार आगे ट्रेलर से जा भिड़ी, जबकि पीछे से आ रही
बोलेरो भी ट्रक से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
हादसे में बोलेरो
सवार नौ लोग जिंदा जल गए। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक और ट्रक के खलासी की
भी मौके पर मौत हो गई। घायल ट्रक चालक अजीज खान ने अस्पताल में इलाज के
दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।
गुरुवार
सुबह पोस्टमार्टम के दौरान जब शव बाहर निकाले गए, तो वहां मौजूद लोगों की
आंखें नम हो गईं। कई शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना
मुश्किल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड
की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।
पुलिस
के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक का ब्रेक फेल होना सामने
आया है। फिलहाल सभी शवों की शिनाख्त की जा रही है और मामले की जांच जारी
है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सोनम वांगचुक की जान बचाने के लिए जो भी मेडिकल मदद ज़रूरी हो, वह सरकार को करनी चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा, 'हम...
सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल DP सिंह ने कोर्ट से सुनवाई जल्दी करने और मामले को जुलाई के आखिरी हफ्ते मे...
।याचिकाओं को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच संबंधित हाई कोर्ट को करनी चाहिए।
ओटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रथ खींचने की रस्म देखने के लिए 'बड़ा डंडा' (ग्रैंड रोड) पर इंतज़ार करते समय दम घुटने की वजह से श्रद्धालु गिर पड़ा। उसे ...
सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'युवाओं, आंदोलन और सोनम वांगचुक की बात सुनें; वरना, तीन साल बादआपका (केंद्र सरकार का) वही हाल होगा जो 2014...
सूत्रों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में न सिर्फ़ राम मंदिर दान में हुई कथित चोरी के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी, बल्कि उन अधिकारि...