बीजापुर (वीएनएस)। जिले में संचालित समस्त निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के त्वरित परीक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक विशेष तकनीकी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और पारदर्शिता की निगरानी करेगा।
प्रकोष्ठ की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी करेंगे। वहीं जिला कोषालय अधिकारी महावीर प्रसाद टण्डन को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता डी कुमार बिसेन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता रमेश नेताम तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता नवीन कुमार टोंडे को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
प्रकोष्ठ के प्रमुख कार्य एवं दायित्व- प्रकोष्ठ द्वारा जिले में संचालित सभी निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों और सूचनाओं का परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर तकनीकी जांच की जाएगी तथा कार्यों की गुणवत्ता, प्राक्कलन और प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या दोष पाया जाता है, तो कारण सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक प्रकरण में जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर सुधारात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई हेतु अनुशंसा भी की जाएगी।
प्रकोष्ठ को आवश्यकता अनुसार किसी भी तकनीकी विशेषज्ञ को आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाने का अधिकार होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक ...
भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला)...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल...
जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत क्षेत्र में 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी...