सपनों को मिली पक्की छत : प्रधानमंत्री आवास योजना से संवरा प्रदीप राम का भविष्य

Posted On:- 2026-04-25




अम्बिकापुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के जीवन में किस तरह खुशहाली का सवेरा लेकर आ रही है, इसका जीवंत उदाहरण सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मलगवां खुर्द के हितग्राही प्रदीप राम हैं। कभी कच्चे और खपरैल के मकान में असुरक्षित जीवन जीने को मजबूर प्रदीप आज अपने पक्के घर में ससम्मान निवास कर रहे हैं।

संघर्ष से सुरक्षा तक का सफर : 

अपनी पुरानी स्थितियों को याद करते हुए प्रदीप राम बताते हैं कि पहले उनका घर कच्चा था। खपरैल की छत होने के कारण मानसून के दौरान घर के भीतर पानी टपकना एक बड़ी समस्या थी। आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं थी कि वे स्वयं के खर्च पर पक्का मकान बना सकें। मामूली आमदनी में केवल परिवार का भरण-पोषण ही हो पाता था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बारिश के दिनों में हम हमेशा डरे रहते थे। दो छोटे बच्चों (बेटा और बेटी) के साथ कच्चे घर में रहना बड़ी चुनौती थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा भी कभी अपना पक्का मकान होगा, लेकिन शासन की मदद ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिया।

बुनियादी सुविधाओं का विस्तार : 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बन जाने से न केवल छत की समस्या दूर हुई है, बल्कि अब वहां पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी बेहतर व्यवस्था हो गई है। प्रदीप का कहना है कि अब उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है और वे एक आरामदायक जीवन जी रहे हैं।

योजना के लिए शासन का जताया आभार : 

पक्का आवास मिलने की खुशी साझा करते हुए प्रदीप राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन गरीबों के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। आज यह पक्का मकान उनके परिवार के लिए केवल एक घर नहीं, बल्कि खुशियों का आधार बन गया है।



Related News
thumb

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से फायदा : ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दु...

प्रदेश के किसान शासन की योजनाओं का लाभ लेकर और आधुनिक खेती किसानी की तकनीकों को अपनाकर अपनी आमदानी में इजाफा कर रहे हैं।


thumb

सोलर पैनल अपनाकर देवश्री साहू बनीं आत्मनिर्भर, बिजली बिल से मिली पू...

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से न केवल बिजली बिल से राहत मिल रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदारी का अवसर दे रहा है।


thumb

धान की म्यूटेंट किस्में कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सक...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भाभा अटामिक रिसर्च सेंटर ट्रॉम्बे (मुंबई) के सहयोग से विकसित धान की छह उन्नत म्यूटेंट किस्मों का कृषि...


thumb

खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की गुणवत्ता जांच,स्वच्छता में कमी पर ...

खाद्य सुरक्षा टीम ने भाटापारा एवं दामाखेड़ा में जांच अभियान चलाया। दामाखेड़ा में साहू होटल एवं स्वीट्स में खाद्य पदार्थ ढंककर नही रखने व फ्रिज में ग...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली प्रदीप राम की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सरगुज...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है हमारा पशुधनःराजेश अग्रवाल

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मानव सभ्यता के आरंभ से ही पशु हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं का सं...