करांची।पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन वार्ताओं को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है, प्रमुख मार्ग बंद हैं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहले दौर की वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी, ऐसे में इस बार भी अनिश्चितता बनी हुई है।
ईरान, अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के बीच बातचीत की नई कोशिशें शुरू हुई हैं, जिनमें पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद पहुंचकर पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की और तेहरान की मांगों तथा अमेरिका की शर्तों पर अपनी आपत्तियां स्पष्ट रूप से रखीं। सूत्रों के अनुसार, ईरान ने साफ किया है कि वह अपनी शर्तों से पीछे हटने को तैयार नहीं है और किसी भी समझौते में उसकी सुरक्षा और संप्रभुता सर्वोपरि रहेगी।
इसी बीच, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर भी पाकिस्तान पहुंच रहे हैं, जहां वह ईरान के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता में हिस्सा लेंगे। हालांकि ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह सीधे तौर पर अमेरिका के साथ आमने सामने बातचीत नहीं करेगा और अपनी बात पाकिस्तान के माध्यम से ही रखेगा। इससे यह संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच अविश्वास अब भी गहरा है।
उधर, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन वार्ताओं को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है, प्रमुख मार्ग बंद हैं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहले दौर की वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी, ऐसे में इस बार भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस्लामाबाद की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है तथा उस ‘रेड जोन’ को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है जहां प्रमुख सरकारी भवन एवं राजनयिक मिशन स्थित हैं। पास के वाणिज्यिक क्षेत्र ‘ब्लू एरिया’ में बाजार सुनसान हैं, कैफे में आपूर्ति कम हो रही है और बस अड्डों की सेवाएं बंद होने के कारण सार्वजनिक परिवहन बाधित है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों के लिए अनिश्चितता सबसे कठिन स्थिति है। हाल के सप्ताहों में यह दूसरा ‘लॉकडाउन’ है। अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता के लिए इस्लामाबाद में पहले 11 अप्रैल को ‘लॉकडाउन’ किया गया था। वह वार्ता कोई समझौता हुए बिना समाप्त हो गई थी। इसके बाद शहर कुछ समय के लिए खुला, लेकिन पाकिस्तान द्वारा एक और दौर की बातचीत की मेजबानी की तैयारियां किए जाने के बीच पाबंदियां फिर लागू कर दी गईं। हालांकि, वार्ता को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हम आपको याद दिला दें कि ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया था ताकि तेहरान को युद्ध समाप्त करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करने का और समय मिल सके। यह फैसला युद्धविराम की अवधि समाप्त होने से कुछ घंटे पहले किया गया।
दूसरी ओर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश के भीतर एकता की सराहना की है और कहा है कि दुश्मनों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है। सुरक्षा कारणों से वह सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आ रहे हैं और उनके निर्देश विशेष माध्यमों से जारी किए जा रहे हैं।
उधर, मैदान में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपनी नौसेना को होरमुज जलडमरूमध्य में ईरानी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह जलमार्ग विश्व के तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा संभालता है, लेकिन युद्ध के कारण यहां जहाजों की आवाजाही में भारी कमी आई है। इसके अलावा, लेबनान में भी संघर्ष जारी है, जहां हिजबुल्लाह ने युद्धविराम बढ़ाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और एक इजराइल ड्रोन को मार गिराया। इसके जवाब में इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के खियाम शहर में बमबारी की, जिसमें रिहायशी इलाके भी प्रभावित हुए। इससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।
।
अमेरिका के वाशिंगट में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है।
अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर विवाद के बीच शीर्ष डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
अमेरिका में चीन से जुड़े एक कॉपर (तांबा) खनन सौदे को लेकर राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। वरिष्ठ डेमोक्रेट सीनेटर्स ने इस डील को राष्ट्रीय सुरक...
रिपब्लिकन लॉ-मेकर्स के एक समूह ने एच-1बी वीजा जारी करने पर तीन साल के लिए रोक लगाने और कार्यक्रम में सुधार करने के लिए एक विधेयक पेश किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। उन...