विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन

Posted On:- 2026-04-26




दुर्ग (वीएनएस)। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष के विशेष थीम ’मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित अब हम कर सकते है, अब हमे करना ही होगा’ के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यशाला आयोजित की और जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आम जन को मादा एनाफिलीस मच्छर से फैलने वाले मलेरिया रोग की उत्पत्ति, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और मलेरिया के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे प्रवासी और सीमावर्ती समुदायों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए। इसके तहत कूलर, गमले, टायर और जल भराव वाले क्षेत्रों में टेमिफास व मेलाथियान जैसी कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से लार्वा विनिष्टीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जहाँ मादा एनाफिलीस से मलेरिया होता है, वहीं मादा क्यूलेक्स के काटने से हाथीपांव (फाईलेरिया) और मादा एडिस मच्छर से डेंगू जैसी गंभीर बीमारियाँ फैलती हैं। इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए मितानीनों को नारा लेखन और ग्राम स्वास्थ्य समितियों को बैठकें आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि समुदाय को मच्छरदानी के उपयोग और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सके।



Related News
thumb

मन की बात’ में काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्ती...

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज गरियाबंद जिले के छुरा नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम...


thumb

पहाड़ी कोरवा बेटी के सपनों को मिले पंख,पढ़ाई के साथ मिला रोजगार

छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं और अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।


thumb

प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति:अरुण...

केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित खेल चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अ...


thumb

मन की बात' में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात:मुख्यमंत्री साय

नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर मुख्य...


thumb

स्व-गणना के लिए जिला प्रशासन की अपील: नागरिक बढ़-चढ़कर करें सहभागिता

जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन ) प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनगणना कार्य को स...


thumb

युवा फेस्ट में ज्ञान, नवाचार और अवसरों का संगम, स्टॉलों पर उमड़ा युव...

जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्...