संजय जमुआर बने दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड के पहले सीईओ

Posted On:- 2026-04-26




नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक अहम कदम उठाते हुए दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजय जमुआर की नियुक्ति की है। डीएमआईएल को सरकार के सहयोग से इस उद्देश्य के लिए स्थापित किया गया है कि वह दिल्ली के बाहर भारत के अन्य शहरों और विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं तथा संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) के कार्यों को संभाल सके। डीएमआईएल का मुख्य काम मेट्रो और ट्रांजिट सिस्टम से जुड़ी परियोजनाओं के लिए सलाहकार सेवाएं देना होगा। यह संस्था विभिन्न एजेंसियों और वित्तीय संस्थानों को लंबे समय की योजनाएं तैयार करने, सुधार करने और नई परियोजनाओं को विकसित करने में मदद करेगी। इसके लिए डीएमआईएल, डीएमआरसी के वर्षों के अनुभव और विशेषज्ञता का पूरा लाभ उठाएगी।

डीएमआरसी पहले ही देश के कई शहरों में मेट्रो सिस्टम के विकास में अहम भूमिका निभा चुका है और अब डीएमआईएल के जरिए अपने काम का दायरा और भी बढ़ाने की तैयारी में है।

संजय जामुआर एक पूर्व आईआरटीएस अधिकारी हैं और उनके पास भारतीय रेलवे, डीएमआरसी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, मध्य पूर्व और यूरोप में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से स्ट्रैटजिक लीडरशिप में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है और लीड्स यूनिवर्सिटी में ट्रांसपोर्ट इकोनॉमिक्स पर रिसर्च भी की है।

दिलचस्प बात यह है कि जब उन्होंने 1998 में डीएमआरसी जॉइन किया था, तब वे पहले ओएंडएम (संचालन और रखरखाव) कर्मचारी थे। ऐसे में अब उनकी वापसी को 'घर वापसी' की तरह देखा जा रहा है।

वर्तमान में डीएमआरसी बांग्लादेश के ढाका मेट्रो प्रोजेक्ट में कंसल्टेंट के तौर पर जुड़ा हुआ है। इसके अलावा चेन्नई, मुंबई और पटना मेट्रो परियोजनाओं के ओएंडएम कॉन्ट्रैक्ट भी संभाल रहा है। डीएमआरसी ने मुंबई, जयपुर और पटना में मेट्रो निर्माण कार्य भी किए हैं।

उम्मीद की जा रही है कि डीएमआईएल के गठन और नए नेतृत्व के साथ डीएमआरसी अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान और भी तेजी से बनाएगा।



Related News
thumb

प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरें क्लिक कर दुनिया का का ध्यान आकर्षित करने वाले प्रख्यात फोटोग्राफर एवं फोटो पत्रकार रघु राय का रविवार सुबह यहां एक निज...


thumb

स्वाति मालीवाल हुईं भाजपा में शामिल, बोलीं-केजरीवाल ने मुझे गुंडो...

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भाजपा का दामन थामते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


thumb

पीएम मोदी ने नीति आयोग की नई टीम को सराहा, बोले- यह नीति-निर्माण स...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन के तहत नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी और अन्य सदस्यों शुभकामनाएं दी हैं, जो भारत की आर्थिक नीति को आक...


thumb

अमित शाह का बंगाल में बड़ा वादा, 'भाजपा आई तो रात 1 बजे भी बेटियां र...

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने महिला सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा, दावा किया कि भाजपा सरकार आने पर 5 मई के बाद महि...


thumb

आप में मचे सियासी भूचाल पर कुमार विश्वास ने किया जोरदार कटाक्ष

कुमार विश्वास ने रामधारी सिंह दिनकर की काव्य रचना के प्रसंग का उपयोग करते हुए परोक्ष रूप से पार्टी नेतृत्व पर प्रहार किया। “अभी ही शत्रु का संहार क...