कोलकाता(वीएनएस)।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नदिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर 'गुंडा राज' और 'सिंडिकेट राज' को समाप्त किया जाएगा तथा घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है तो वह राज्य में ‘‘गुंडा राज’’ और ‘‘सिंडिकेट राज’’ का अंत करेगी। नदिया जिले के तेहट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही मतदाताओं ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का सफाया कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में 110 सीटें जीत ली हैं।’’ शाह ने कहा, ‘‘अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो यहां ‘गुंडा राज’ और ‘सिंडिकेट राज’ का अंत हो जाएगा। मतदान करने से न डरें, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त व्यवस्था की है। कोई भी आपको वोट डालने से नहीं रोक पाएगा।’’
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह ‘‘राज्य में छिपे घुसपैठियों’’ की पहचान करेगी और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता को कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ के बावजूद अचानक हुई भारी बारिश के कारण अपना भाषण छोटा करना पड़ा।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'टीएमसी का गुंडा राज' करार दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में भारत की ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए दो बड़ी उपलब्धियों की सराहना की; उन्होंने कलपक्...
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने भिवानी में छात्रों को संबोधित करते हुए चरित्र निर्माण को अकादमिक डिग्रियों से अधिक महत्वपूर्ण बताया और सफलता के लिए अ...
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में छात्र आकाश कर्मकार द्वारा बनाई गई पीएम मोदी की पेंटिंग को प्रधानमंत्री से सराहना मिली है, जिसके जवाब में उन्होंने छ...
व्हाइट हाउस में संवाददाता रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा पर राहत जताई औ...