पेयजल आपूर्ति में निगम प्रशासन फेल, अप्रैल में ही गहराया संकट

Posted On:- 2026-04-27




रायपुर (वीएनएस)। गर्मी अभी शुरू ही हुई है और राजधानी में पेयजल संकट गहरा गया है। रायपुर के अधिकांश इलाकों में नल सूख गए हैं, और टैंकर्स की दौड़ शुरू हो गई है। यह बहुत ही गंभीर मामला है, क्योंकि जब अप्रैल माह में ही पेयजल संकट गहरा गया है तो अभी मई और जून भी बचे है, उस समय लोगों का क्या हाल होगा यह तो सिर्फ निगम प्रशासन ही जाने। 

आम तौर पर देखा गया है कि शहर में टैंकर की आवश्यकता मई-जून में ज्यादा होती है, क्योंकि इस समय भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है। लेकिन अभी अप्रैल ख़त्म नहीं हुआ है और आधे शहर का पानी सूख गया है। कई इलाकों में पिछले 3-4 दिनों से नल भी नहीं खुला है। केंद्र सरकार ने 24 घंटे पेयजल सुविधा प्रदान करने जल जीवन मिशन के तहत 'हर घर जल' योजना तो बड़े जोर-शोर से शुरू की, छत्तीसगढ़ सरकार ने भी लगभग सभी घरों में नल सुविधा का दावा भी कर दिया, लेकिन ज्यादातर नल सूखे हैं। लोग पानी के लिए तरसने लगे है, और इस समय अगर कोई आस है तो वह हैं पानी के टैंकर। 

अब यह जल संकट जानबूझ कर पैदा किया जा रहा है, या वस्तुतः संकट है, यह कोई तय नहीं कर पा रहा है। चर्चा है कि टैंकर माफियाओं और अफसरों की मिलीभगत से कृत्रिम जल संकट पैदा कर कमाई का धंधा चलाया जा रहा है...



Related News
thumb

राज्यपाल ने खैरागढ़ विवि की नई बस को दिखाई हरी झंडी

राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


thumb

भारतमाला घोटाला: धमतरी में ED की दबिश, भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकाने ...

भारतमाला परियोजना में कथित जमीन मुआवजा घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने धमतरी जिले के कुरुद स्थित भूपें...


thumb

युद्ध-हिंसा मुक्त समाज के लिए गोदोहासन मुद्रा में सवा 5 लाख नवकार जाप

जैन संवेदना ट्रस्ट के आव्हान पर भगवान महावीर कैवल्य कल्याणक दिवस प्रत्यर्थ विश्व के सकल जैन समाज ने गोदोहासन मुद्रा में नवकार जाप कर वीर प्रभु से य...


thumb

दिल्ली में चमका कबीरधाम का परचम: अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों न...

मेहनत,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण जब एक साथ मिलते हैं,तो सफलता खुद कदम चूमती है।


thumb

एम्पीरिया सैफायर ग्रीन में 4 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम संपन्न, प्र...

राजधानी रायपुर के एम्पीरिया सैफायर ग्रीन कम्युनिटी हॉल में आयोजित 4 दिवसीय ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’ का रविवार को समापन हुआ


thumb

जवाहर नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'

रविवार को भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' रेडियो प्रसारण के 133वें ...