लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला

Posted On:- 2026-04-28




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है। मंत्रालय के अनुसार, यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में कॉन्ट्रैक्ट एरिया 95/96 में की गई है। इस प्रोजेक्ट में ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारतीय कंसोर्टियम पार्टनर हैं, जबकि अल्जीरिया की कंपनी सिपेक्स (एसआईपीईएक्स) इस प्रोजेक्ट की ऑपरेटर है। बताया गया है कि इस कुएं को 8,440 फीट की गहराई तक ड्रिल किया गया। परीक्षण के दौरान यहां से हर दिन 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट (तेल जैसा तरल) का उत्पादन हासिल हुआ। यह उत्पादन अविनात वानिन और अविन काजा फॉर्मेशन से मिला है।

मंत्रालय ने इस उपलब्धि को भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बढ़ते वैश्विक विस्तार का मजबूत उदाहरण बताया है। साथ ही कहा गया कि यह खोज रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के महत्व को भी दिखाती है। भारत लगातार विदेशों में ऊर्जा संपत्तियों में निवेश कर अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है और यह सफलता उसी प्रयास का हिस्सा है।

मंत्रालय ने इस अहम उपलब्धि पर कंसोर्टियम को बधाई देते हुए भविष्य में इन संसाधनों के समुचित दोहन की आशा व्यक्त की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस जानकारी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिपोस्ट किया है।

लीबिया में मिली यह नई खोज भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है।



Related News
thumb

बंगाल चुनावः IPS अजय शर्मा को एचसी से राहत, 29 अप्रैल तक कार्रवाई प...

वकील ने आरोप लगाया कि अधिकारी आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन कर रहे हैं और बेंच से तुरंत दखल देने की मांग की। हालाँकि, जस्टिस राव ने कहा कि वह ...


thumb

आप छोड़ने वाले सातों सांसद बने भाजपा के राज्यसभा सांसद

देश की संसदीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी की गई जानकारी में आम आदमी पार्टी के सात पूर्व ने...


thumb

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, बोले-ममता राज मे...

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'टीएमसी का गुंडा राज' करार दिया है।


thumb

मन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियां, राष्ट्...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में भारत की ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए दो बड़ी उपलब्धियों की सराहना की; उन्होंने कलपक्...


thumb

विवेकानंद की तरह चरित्र बनाएं, सिर्फ डिग्री से देश नहीं बनताःसीजेआई...

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने भिवानी में छात्रों को संबोधित करते हुए चरित्र निर्माण को अकादमिक डिग्रियों से अधिक महत्वपूर्ण बताया और सफलता के लिए अ...