लोरमी (वीएनएस)। मुंगेली जिले के लोरमी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान से खरीदी गई सीलबंद बोतल के अंदर कीड़ा मिला। इस घटना ने न सिर्फ शराब की गुणवत्ता, बल्कि पूरे सिस्टम की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक शादी समारोह के लिए अंग्रेजी शराब के दो पव्वे लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसने लाल रंग की सील पैक बोतल को गौर से देखा, तो अंदर कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर वह दंग रह गया और आसपास मौजूद लोगों में भी नाराजगी फैल गई।
गुणवत्ता जांच पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीलबंद बोतलों में इस तरह की गंदगी मिल रही है, तो गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजिमी है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन की चुप्पी
घटना के बाद अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे लोगों में असंतोष और बढ़ गया है।
यह मामला सरकारी शराब दुकानों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...
भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से विशेष मतदाता पंजीयन अभियान प्रभावी ...
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के नागरिक सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं। नगर पालिका सुकमा के वार्ड क्रमांक 15 कुम्हारर...
धुर नक्सल प्रभावित और दूरस्थ वनांचल के रूप में पहचाने जाने वाले सुकमा जिले में अब स्वास्थ्य सेवाओं का एक मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आ रहा है। ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड विश्रामपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्षमता एवं विकृति सुधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुष्ठ ...