ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्यांगजन के जीवन में आई सहूलियत

Posted On:- 2026-10-19




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के मिनी स्टेडियम में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चारामा विकासखंड के ग्राम उडकुड़ा निवासी दिव्यांग हीरे सिंह निषाद को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए अब आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले वे बैसाखी के सहारे चलते थे, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। अब ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी और वे अधिक सहजता के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। हीरे सिंह निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें बहुत अच्छा लगा है। अब उन्हें इधर-उधर आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें यह सुविधा प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर की यह पहल दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव आ रहा है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के...

शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...


thumb

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आ...

शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


thumb

’जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 को’

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...


thumb

बकरियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए चलाया जा रहा है सघन पीपीआर टीकाकर...

बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।


thumb

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, ट्राइसाइकिल व व्हीलचेय...

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...