’जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 को’

Posted On:- 2026-10-19




’नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह  10 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में किया जाएगा। आयोजन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

युवा उत्सव में कुल 9 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें विकसित भारत चौलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव रील चौलेंज, पारंपरिक वेशभूषा तथा राज्य स्तर पर रॉक बैंड प्रतियोगिता शामिल हैं।

कलेक्टर नम्रता जैन ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा, खंड शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आयोजन के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

’अबूझमाड़ के तीन छात्रों का जेपी इंटरनेशनल स्कूल कांकेर में चयन, 12वीं तक निःशुल्क करेंगे पढ़ाई’

’मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उड़ान योजना के तहत मिला अवसर, बालक आश्रम तोके के छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान’

’नारायणपुर, 19 अक्टूबर 2026//’  अबूझमाड़ के सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उड़ान योजना (पूर्व नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए बालक आश्रम तोके, विकासखंड ओरछा के तीन विद्यार्थियों का चयन जेपी इंटरनेशनल स्कूल, कांकेर में हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों में आलोक कुमेटी (ग्राम छोटेटोंडाबेड़ा), विराट सलाम (ग्राम कानागांव) और गोदू राम ध्रुव (ग्राम तोके) शामिल हैं। तीनों विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं तथा अबूझमाड़िया विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह समुदाय से आते हैं। चयन परीक्षा में जिलेभर के पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिले से कुल चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें तीन विद्यार्थी बालक आश्रम तोके के हैं।

इस योजना के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन विद्यार्थियों की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च वहन किया जाएगा तथा वे कक्षा 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगे। योजना के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 64 विद्यार्थियों का चयन उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में किया गया है।

बालक आश्रम तोके का गौरव बढ़ा रहे विद्यार्थी

तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से बालक आश्रम तोके सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आश्रम अधीक्षक बुधराम कुमेटी ने बताया कि संस्था द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। विगत कई वर्षों में बालक आश्रम तोके के 69 से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी इंटरनेशनल, एकलव्य आवासीय विद्यालय, जेपी इंटरनेशनल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दिलाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और प्रोत्साहन मिलने पर वे भी बड़े शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

शासन-प्रशासन एवं शिक्षकों के प्रति जताया आभार

अपनी सफलता पर तीनों विद्यार्थियों ने कलेक्टर नम्रता जैन, सहायक आयुक्त तनुजा नाग, आश्रम अधीक्षक बुधराम कुमेटी, मंडल संयोजक वासुदेव भारद्वाज, अजय तिवारी तथा आश्रम के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आश्रम अधीक्षक, प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के...

शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...


thumb

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आ...

शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


thumb

बकरियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए चलाया जा रहा है सघन पीपीआर टीकाकर...

बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।


thumb

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्या...

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...


thumb

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, ट्राइसाइकिल व व्हीलचेय...

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...