लाखों छात्रों का इंतजार खत्म: CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी

Posted On:- 2026-04-29




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से नतीजों की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके साथ ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स—cgbse.nic.in, cg.results.nic.in और डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं। रोल नंबर दर्ज करते ही परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा, साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है।

हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए थे। वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक हुई, जिसमें 2,45,785 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

बोर्ड के अनुसार, परिणाम जारी होते ही सभी ऑनलाइन लिंक सक्रिय कर दिए गए हैं, जिससे छात्र बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।



Related News
thumb

राज्यपाल ने कॉलेज छात्राओं से की चर्चा, सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन

राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को लोकभवन में संत गोविंद राम शदाणी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर की छात्राओं से रूबरू हुए। उन्हो...


thumb

राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को...

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद...


thumb

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी

राज्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ जरूरतमंद वर्ग के लिए सशक्त सहारा बनकर उभर रही हैं।


thumb

रामलला दर्शन के लिए दुर्ग संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में संचालित ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आज भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संग...


thumb

नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य: आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप...

देश का भविष्य जिन नन्हे कदमों से आगे बढ़ता है, वे आज आंगनबाड़ी केंद्रों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ संवर रहे हैं।


thumb

धमतरी में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय को भे...

छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक मानचित्र पर धमतरी जिला जल्द ही एक नई पहचान दर्ज कराने जा रहा है। जिले में 500 सीटों की क्षमता वाले एक विशाल सैनिक स्कूल की स्...