कोलकाता (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक करीब 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो इस चरण में भारी भागीदारी को दर्शाता है।
इस चरण में 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है।
मतदान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा हार की ओर बढ़ रही है और टीएमसी दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
इसी बीच पूर्व वर्धमान जिले में मतदान के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया। बिरुरी प्राथमिक विद्यालय के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही NIA, CID और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। बमों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर इलाके को सुरक्षित किया गया।
घटना के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए मतदान प्रक्रिया जारी रखी। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने के इरादे से यह साजिश किसने रची।
कुल मिलाकर, भारी मतदान और बीच-बीच में सामने आई घटनाओं के कारण बंगाल का दूसरा चरण बेहद अहम और हाई-वोल्टेज बना हुआ है।
कुछ महीने पहले केंद्रीय एजेंसी ने गृह मंत्रालय को एक तीन साल का खाका सौंपा था, जिसके तहत “ऑपरेशन ग्लोबल हंट” शुरू किया गया। इस मिशन का सीधा लक्ष्य ...
अपने संबोधन में आसिफ ने भारत की विविधता के बारे में बात करते हुए कहा कि लोग विभिन्न भाषाई और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने कहा कि इन वि...
भारत और UAE के बीच ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा पर आधारित गहरे रणनीतिक संबंध हैं। UAE पहले से ही भारत के प्रमुख कच्चे तेल आपूर्तिकर्ताओं में से एक है...
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान जारी है और मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अन...
पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्...