बेमेतरा (वीएनएस)। रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया बेमेतरा में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने की। बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए किए जाने वाले अनुसंधानों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, साथ ही पूर्व में किए गए अनुसंधान कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान से प्राप्त सकारात्मक एवं नकारात्मक परिणामों का आकलन करते हुए उपलब्धियों की जानकारी लेना रहा।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विभाग के सहायक संचालक श्यामलाल साहू, उद्यानिकी विभाग से वरिष्ठ उद्यान अधीक्षक शिशीर ठाकुर तथा कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. जितेंद्र जोशी (वैज्ञानिक, फार्म मशीनरी) एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर करें उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने आगामी मौसम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न अनुसंधान विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें कीट शास्त्र, पौध रोग विज्ञान, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, उद्यानिकी तथा फार्म मशीनरी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
बैठक में कम लागत में अधिक उत्पादन, कम पानी में उगने वाली फसलों का विकास तथा कीट एवं रोग नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की जा सके। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के सभी तकनीकी अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...
राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...
आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...