पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Posted On:- 2026-04-29




बेमेतरा (वीएनएस)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति एवं गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल सके। कार्यों में लापरवाही या विलंब पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

कलेक्टर ने विशेष रूप से जल संचयन से संबंधित कार्यों जैसे तालाब गहरीकरण, सोकपिट निर्माण, वर्षा जल संरक्षण एवं अन्य जल संरचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए, जिससे दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित हो सके।

बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय प्रगति, भौतिक प्रगति, लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि तथा लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही योजनाओं के प्रभावी मॉनिटरिंग, नियमित फील्ड निरीक्षण एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता पदमाकर, उप संचालक पंचायत भूमिका देसाई, समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, योजना प्रभारी, तकनीकी सहायक एवं सब इंजीनियर उपस्थित रहे। बैठक में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




Related News
thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...


thumb

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...


thumb

‘सही दवा - शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठ...

राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...


thumb

उचित मूल्य दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनि...

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...


thumb

कृषि विभाग की पहल : किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह

आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...


thumb

भीषण गर्मी में राहत : सूरजपुर न्यायालय परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ ...

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...